Valentine's Day पर प्यार में डूबीं नई-नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय भी सूरज संग हुईं रोमांटिक Feb 14th 2022, 08:02 प्रेमी जोड़ों के लिए 14 फरवरी (Valentine's Day) का दिन बहुत खास होता है। आज पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे () मना रही है। इस खास दिन सभी कपल्स प्यार में डूबे नजर आते हैं। बॉलिवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इसका खुमार सिर पर चढ़कर बोलता है। जिन जोड़ों की हाल ही में शादी हुई है, उनका ये पहले वैलेंटाइन है। इन कपल्स में मौनी रॉय () और करिश्मा तन्ना () भी शामिल हैं। ये दोनों ऐक्ट्रेसेस इस स्पेशल दिन को कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं, इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दी हैं। करिश्मा तन्ना ने हाल ही में बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की है। ये दोनों का पहला वैलेंटाइन डे है। ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में चिल करते दिखाई दे रहे है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरा, हैप्पी वैलेंटाइन डे बेबी'। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है और हैशटैग में #love #everydayvalentine भी लिखा है। करिश्मा और वरुण लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी से लेकर वेडिंग तक की फोटोज शेयर की हैं, जो खूब वायरल हुई थीं। वहीं, मौनी रॉय भी हसबैंड सूरज नाम्बियार के साथ उनके प्यार में डूबी नजर आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सूरज के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। कभी सूरज उन्हें Kiss कर रहे हैं तो कभी मौनी उनकी बांहों में नजर आ रही हैं। सूरज भी इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनके 86 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने भी मौनी के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा है, 'मौनी क्या तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी?' उन्होंने आगे लिखा, 'क्या सवाल है, तुम्हारे पास कोई च्वॉइस नहीं है, क्योंकि हम शादीशुदा हैं।' सूरज ने मौनी से प्यार का इजहार करते हुए लिखा, 'आई लव यू'। इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। इस वेडिंग सेरेमनी में मंदिरा बेदी और अर्जुन बिजलानी सहित कई सिलेब्स शामिल हुए थे। मौनी और सूरज ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी। |