Lata Mangeshkar Bhojpuri Song: लता मंगेशकर का वो भोजपुरी गाना, जिसे आज तक कोई पछाड़ ना पाया Feb 6th 2022, 05:43 पटना: महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने कहा, 'वह (लता मंगेशकर) अब नहीं रहीं। उनका सुबह निधन हो गया।' गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मंगेशकर की हालत में सुधार हुआ था और वेंटिलेटर हटा दिया गया था, लेकिन शनिवार को उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया था। स्वर कोकिला भारत रत्न लता दीदी के निध ने देश-दुनिया में शोक की लहर है। लता मंगेशकर के निधन से भोजपुरी समाज काफी आहत है। आज जब भोजपुरी संगीत का स्तर नीचे जा रहा है ऐसे में नई जेनरेशन के भोजपुरी गायकों के सामने लता मंगेशकर का गाया गाना मिसाल है। लता मंगेशकर ने साल 1963 में रिलीज हुई पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' का टाइटल सॉन्ग गाया था। भोजपुरी समाज इस गाने को सुनकर लता मंगेशकर को याद कर रहा है। इस गाने में लता मंगेशकर के साथ उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी अपनी आवाज दी थी। |