दिव्या भारती की पहली फिल्म, लेकिन डेब्यू से पहले ही सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कर दिया था...

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
दिव्या भारती की पहली फिल्म, लेकिन डेब्यू से पहले ही सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने कर दिया था रिप्लेस
Feb 25th 2022, 07:36

गोल चेहरा, कर्ली बाल, गहरी आंखें, प्यारी स्माइल और चेहरे पर मासूमियत... अगर (Divya Bharti) को बयां करें तो सबसे पहले जहन में उनका भोला-सा चेहरा उकरता है। बहुत ही कम उम्र और कम वक्त में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना कर लिया था। यही वजह है कि उनकी मौत को भले ही इतने साल गुजर गए, लेकिन उनके यूं अचानक गुजर जाने की टीस हमेशा उनके फैंस के दिल में उठती है। अगर दिव्या () आज (25 फरवरी) हमारे बीच होतीं तो अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। उन्होंने हिंदी के साथ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। ऐक्टिंग के साथ लोग उनकी बेइंतहा खूबसूरती की दीवाने थे। वो उस दौर की सबसे पॉप्युलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली ऐक्ट्रेसेस में से एक थीं। डॉल जैसी दिखती थीं दिव्या भारती का जन्म ओम प्रकाश भारती और मीता भारती के घर पर बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। उनका एक छोटा भाई कुणाल और सौतेली बहन पूनम थी। दिव्या के पिता की पहली शादी से पूनम का जन्म हुआ था। दिव्या के अंदर बहुत टैलेंट था। उन्हें हिंदी, इंग्लिश और मराठी भाषा अच्छी तरह से आती थी। वो बिल्कुल डॉल जैसी लगती थीं। संगीता बिजलानी ने किया रिप्लेस स्कूल के टाइम पर दिव्या बहुत शरारती थीं। नौंवी की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने ऐक्टिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। दिव्या भारती से जुड़े कई किस्से हैं। बताया जाता है कि 1988 में उन्हें फिल्ममेकर Nandu Tolani ने अपनी एक फिल्म के लिए साइन किया था। वो 'गुनाहों का देवता' से बॉलिवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन उन्हें सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से रिप्लेस कर दिया गया था। जूही चावला ने ली उनकी जगह ऐक्टर गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दिव्या भारती को एक वीडियो लाइब्रेरी में नोटिस किया और उन्हें 'राधा का श्याम' में साइन करने के लिए बेकरार हो गए। इसमें गोविंदा लीड रोल में थे। दिव्या ने महीनों तक अपने रोल के लिए तैयार की। उन्होंने डांस सीखा और ऐक्टिंग क्लास भी ली, लेकिन एक बार फिर उन्हें हटा दिया गया और इस बार उनकी जगह जूही चावला ने ली। ऐसा बताया जाता है कि कीर्ति, दिव्या को लेकर काफी पजेसिव थे और दिव्या के चाइल्डिश नेचर से ये फैसला लिया गया था। साउथ मूवीज से शुरू किया करियर इसके बाद दिव्या का करियर तेलुगू फिल्म से शुरू हुआ, जिसका नाम Bobbili Raja है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में शूटिंग की और इस फिल्म से स्क्रीन पर डेब्यू किया। 1990 में फिल्म रिलीज हुई और हिट रही, जिसके बाद दिव्या ने एक तमिल मूवी में काम किया। 1991 में भी दिव्या ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही काम किया और एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। 1992 में किया बॉलिवुड डेब्यू जहां साउथ में दिव्या की पॉप्युलैरिटी बढ़ती जा रही थी, वहीं बॉलिवुड डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए बेकरार थे। दिव्या की पहली बॉलिवुड मूवी Vishwatma थी, जो 1992 में रिलीज हुई। ऐक्ट्रेस को सबसे ज्यादा 'सात समंदर पार' गाने से फेम मिला। इसके बाद उनकी 'दिल का क्या कसूर' रिलीज हुई, जिसे इसके गानों के लिए जाना गया। हिट हिंदी फिल्में दिव्या भारती की मेजर हिट बॉलिवुड मूवी थी, 'शोला और शबनम'। इसके बाद 'दीवाना' फिल्म ने उन्हें सक्सेस दिलाई, जिसमें ऋषि कपूर और शाहरुख खान थे। फिर उनकी कई और फिल्में रिलीज हुईं। इस बीच भारती ने तेलुगू फिल्म में भी काम किया, क्योंकि वो वहां के फैंस को अपसेट नहीं करना चाहती थीं। शादी से पहले बदला अपना धर्म भारती की 'शोला और शबनम' की शूटिंग के दौरान की साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात हुई थी और यहीं से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी। दोनों ने मिलने के बाद कम समय में ही 10 मई 1992 को शादी कर ली थी। ये शादी बहुत ही प्राइवेट थी। इसमें दिव्या के हेयरड्रेसर और फ्रेंड संध्या, संध्या के पति और एक काजी मौजूद थे। दिव्या ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूल किया था। दोनों ने शादी की बात इसलिए छिपाई, क्योंकि इसका असर दिव्या के करियर के पड़ता। बालकनी से गिरकर मौत शादी के करीब 10 महीने बाद 5 अप्रैल 1993 को दिव्या की मौत हो गई। वो बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर की बालकनी से गिर गई थीं। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वो सिर्फ 19 साल की थीं। उनकी मौत की वजह सिर पर गहरी चोट और इंटरनल ब्लीडिंग की कारण हुई। 7 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अधूरी फिल्मेंदिव्या की मौत के बाद उनकी कई अधूरी फिल्मों में दूसरी ऐक्ट्रेसेस ने काम किया। वो 'मोहरा' में थी, जिसमें बाद में रवीना टंडन नजर आईं। 'दिलवाले' में भी रवीना ने उनकी जगह ली। वो 'लाडला' की आधी शूटिंग कर चुकी थीं। इस फिल्म को फिर से शूट किया गया और फिर श्रीदेवी को कास्ट किया गया।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form