प्रियंका चोपड़ा से अमेरिकी कमीडियन रोजी ओडोनेल ने मांगी माफी, बोलीं- गलती हो गई

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
प्रियंका चोपड़ा से अमेरिकी कमीडियन रोजी ओडोनेल ने मांगी माफी, बोलीं- गलती हो गई
Feb 22nd 2022, 05:40

अमेरिकन कमीडियन () ने ऐक्ट्रेस () से माफी मांगी है। दरअसल रोजी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रियंका की एक तस्वीर () के साथ शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोजी ने बताया है कि उन्हें लगा था कि प्रियंका मशहूर भारतीय मूल के लेखक दीपक चोपड़ा की बेटी हैं। इस घटना को याद करते हुए रोजी ने लिखा, 'हमसे अगली सीट पर निक जोनस अपनी पत्नी के साथ बैठे हैं जो कोई चोपड़ा हैं। मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि यह दीपक चोपड़ा की बेटी हैं। इसलिए जब मैंने कहा- हाय निक जोनस, आप किंगडम में बहुत अच्छे लगे।' इसके बाद रोजी ने प्रियंका को हेलो करते हुए कहा कि वह उनके पिता को जानती हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा- आप जानती हैं? आपको पता है मेरे पिता कौन हैं? प्रियंका के इस सवाल के जवाब में रोजी ने कहा- हां, दीपक। प्रियंका ने इसके जवाब में कहा, 'नहीं.... और चोपड़ा एक कॉमन नेम है।' प्रियंका और निक से माफी मांगते हुए रोजी ने एक अन्य वीडियो में कहा, 'लोगों को लगा कि प्रियंका बहुत रूड थीं लेकिन ऐसा नहीं था बल्कि यह बहुत अजीब था। वह एक जानी-मानी ऐक्ट्रेस हैं और लोग कह रहे थे कि वह निक से भी ज्यादा फेमस हैं। प्रियंका से पहली मुलाकात बहुत अजीब थी। खैर, प्रियंका उनका नाम है और मैं केवल उनसे और सभी से माफी मांगना चाहती हूं कि मैंने गलत सोचा।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इसी साल जनवरी में यह कपल सोरोगेसी के जरिए एक बच्ची के पैरंट्स बने हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' साइन की है जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form