Rashmika Mandanna संग अफेयर से चर्चा में हैं विजय देवरकोंडा, शादी की खबरों पर दिया कुछ ऐसा रिऐक्शन Feb 22nd 2022, 07:06  साउथ स्टार (Vijay Deverakonda) और (Rashmika Mandanna) इन दिनों चर्चा में हैं। इस चर्चा की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि शादी ( Rashmika Mandanna Wedding) है। जी हां, पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिलेशनशिप से बात शादी तक चली गई। बताया जा रहा था कि दोनों इस साल के अंत तक सात फेरे लेंगे, लेकिन इन अफवाहों पर अब खुद ऐक्टर विजय ने विराम (Vijay Deverakonda Breaks Silence On Wedding Rumours) लगा दिया है। उन्होंने इसका खंडन कर दिया है। साथ ही सारी खबरों को सिर्फ बकवास बताया है। उनका ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'हमेशा की तरह बकवास है। क्या हमें इन खबरों से प्यार नहीं हो गया है!' फैंस कयास लगा रहे हैं कि विजय का ये ट्वीट रश्मिका संग शादी की खबरों को लेकर ही है। हालांकि, ऐक्ट्रेस की तरह से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। रश्मिका मंदाना को 'नेशनल क्रश' कहा जाता है। कुछ दिनों पहले उन्हें विजय संग डेट पर जाते देखा गया। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक-दूजे संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने दो फिल्मों में साथ काम किया है। इनका नाम 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' है। दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। इसके बाद से ही अक्सर उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया। फिलहाल, विजय अपनी फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। ये फिल्म हिंदी में भी डब होगी। वहीं, रश्मिका भी बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी। उनके पास अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के संग 'गुडबाय' भी है। |