Lata Mangeshkar 25 दिन पहले हुई थीं कोरोना वायरस पॉजिटिव, 8 दिन पहले ही सेहत में आया था सुधार Feb 5th 2022, 09:04  बॉलिवुड की वेटरन सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। वो ICU में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक () बताई जा रही है। ये खबर जानने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनके लिए दुआ मांगने लगे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। लता मंगेशकर के हॉस्पिटल में ऐडमिट होने की खबर 11 जनवरी 2022 को आई थी। बताया गया कि 92 साल की सिंगर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके लक्षण हल्के थे, लेकिन उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया। कोरोना के साथ निमोनिया भी 12 जनवरी को लता मंगेशकर की हेल्थ से जुड़ा एक और अपडेट आया कि वो कोरोना वायरस के साथ निमोनिया से भी जूझ रही हैं। उन्हें ICU में रखा गया। इस दौरान डॉक्टर्स और उनके परिवार के लोग लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट देते रहे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं और वो 10-12 दिन ICU में ही ऑब्जर्वेशन में रहेंगी। इसी बीच लता मंगेशकर को वेंटिलेटर का सपोर्ट भी दिया गया। हॉस्पिटल में ऐडमिट होने के बाद उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ था। 13 जनवरी को बताया गया था कि वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। ऐसे में देशभर में उनके लिए दुआ मांगी गई। सिलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की। निधन की अफवाह 22 जनवरी को लता मंगेशकर के निधन को लेकर अफवाह फैलने लगी। सोशल मीडिया पर लोग दुख व्यक्त करने लगे। हालांकि, कई लोगों ने इस अफवाह पर यकीन नहीं किया। लता जी के प्रवक्ता ने सामने आकर इस अफवार को सिरे से खारिज किया और फैंस से अपील करी कि ऐसी अफवाह को बढ़ावा न दें। सेहत में सुधार 27 जनवरी को लता मंगेशकर के फैंस के लिए राहत की खबर आई। बताया गया कि लता जी ने कोरोना और निमोनिया दोनों को मात दे दी और उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से भी हटाया गया। हालांकि, वो अभी भी डॉक्टर्स की देखरेख में थीं और आईसीयू में ही थीं। अब एक बार फिर उनकी बिगड़ती तबीयत ने सभी को चिंतिंत कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बस दुआ यही है कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। |