अनुष्का शर्मा पति संग सेट पर आईं नजर, पगड़ी पहने विराट कोहली के सरदार वाले लुक ने चुरा ली लाइमलाइट Feb 23rd 2022, 08:23  बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा () सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। वो 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakdaha Express) में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का किरदार निभाने के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं। इस बीच पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। विराट ने सिर पर पगड़ी बांधी है और उनके सरदार वाले लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। सेट से 'वीरुष्का' (Virushka) की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। अनुष्का और विराट की ये फोटो मुंबई में शूटिंग के दौरान सेट की हैं। जहां एक तरफ अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना है। उनके बाल खुले हैं और कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहना है। वहीं, विराट व्हाइट कलर की शर्ट में हैं और सिर पर ब्लू कलर की पगड़ी पहनी है। वो मोबाइल पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अनुष्का शर्मा लंबे समय से स्क्रीन से दूर थीं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। अब उन्होंने झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। ग्राउंड से उनकी ट्रेनिंग की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसकी पहले शेड्यूल की शूटिंग मई-जून महीने में कोलकाता में होगी। इसका निर्देशन प्रॉसित रॉय कर रहे हैं। |