यूक्रेन में धमाकों की गूंज से फटा इन 10 सेलेब्स का कलेजा, भड़के सितारों ने रूस और पुतिन को दी नसीहत Feb 27th 2022, 09:20 रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ( ) लगातार खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। यूक्रेन (Ukraine) के लोग जिस दर्द से गुजर रहे हैं उसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। यूक्रेन में लोग जान बचाने के लिए रेलवे स्टेशन और सबवे में शरण लेने को मजबूर हैं। हर तरफ बदहवासी का मंजर है। अस्पताल में मरीज और नवजात बच्चों की दिल दहला देने वाले तस्वीरें सामने आ रही है। इन हालातों को देख एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। अब तक कई बॉलिवुड और टीवी सेलेब्स भी रूस-यूक्रेन के संकट (Russia Ukraine conflict) पर चिंता जता चुके हैं।। प्रियंका चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, जावेद अख्तर, गौहर खान, अरशद वारसी, सोनू सूद, स्वरा भास्कर, तिलोतमा शोम, शिल्पा राव, आदिल हुसैन और श्रुति सेठी से लेकर तमाम हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए यूक्रेन-रूस वॉर को लेकर किसने क्या कहा? कोरोना काल में देशभर में जरूरतमंदों की मदद करके अभिनेता सोनू सूद ने खूब तारीफ हासिल की थी। उन्हें लोग 'मसीहा' तक कहने लगे। यूक्रेन और रूस के मामले पर सोनू सूद ने चिंता जताते हुए भारत सरकार से आग्रह किया। उन्होंने यूक्रेन में फंसे 18000 भारतीयों को सुरक्षित वतन लाने के लिए गुहार लगाते हुए कहा, रूस-यूक्रेन का युद्ध किस कदर आमजन पर भारी पड़ रहा है इसे बयां करते हुए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने यूक्रेनवासियों के दर्द को बयां किया और मदद की अपील की। बॉलिवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने रूस और यूक्रेन संकट पर ताकतवार देशों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, अभिनेता आदिल हुसैन ने युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि, ''किसी भी हाल में वॉर स्वीकार नहीं। हर जगह बंद कीजिए ये युद्ध।'' अभिनेत्री स्वरा भास्कर लगातार इस मामले पर रिएक्ट कर रही हैं। उन्होंने यूक्रेन में मारे जाने वाले मासूमों पर चिंता जताई और रूस में जिन कलाकारों ने विभत्स हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, 'सर' और 'किस्सा' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर तिलोत्तमा शोम ने कहा, सलमान खान की दोस्त और रोमानियन मॉडल-सिंगर यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने इस बर्बरता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को सपोर्ट किया। यूलिया ने कहा, हमेशा मौजूदा मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली ऋचा चड्ढा ने यूक्रेन संकट पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, सिंगर शिल्पा राव ने महमूद दरवेश की कविता को शेयर किया, ऐक्ट्रेस गौहर खान ने यूक्रेन पर अटैक करने को लेकर घेरा, उन्होंने लगातार कई पोस्ट शेयर किए और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा। |