| Video: फरहान अख्तर की दुल्हनिया Shibani Dandekar ने 'आंख मारे' और 'हैलो हैलो' पर जमकर किया डांस Feb 18th 2022, 05:06  बॉलिवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते गुरुवार से प्री-वेडिंग फंक्शन (Farhan Akhtar ) शुरू हो गए। शादी से दो दिन पहले मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया जहां होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर ने जमकर ठुमके लगाए। फरहान अख्तर की होने वाली वाइफ शिबानी ने रणवीर सिंह की 'सिंबा' फिल्म के गाने 'आंख मारे' और 'गल्ला गुड़िया' पर दोस्तों के साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर शिबानी-फरहान के फंक्शन की ढेर सारे फोटो और वीडियो सामने आए हैं। फरहान और शिबानी के मेंहदी के फंक्शन में फैमिली व दोस्त ही नजर आए। फरहान अख्तर की मां, रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर और अमृता अरोड़ा समेत कई सितारे नजर आए। बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को फरहान-शिबानी कोर्ट मैरिज करेंगे। बता दें फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने हाल में ही हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि उनके बेटे फरहान जल्द शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जावेद अख्तर ने बताया था कि कोरोना की वजह से वह बड़े स्केल पर शादी के फंक्शन नहीं किये जाएंगे। फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। साल 2000 में फरहान अख्तर ने अधुना संग शादी की थी। लेकिन 17 साल बाद साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात साल 2015 में एक शो में हुई थी। दोनों कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब शादी के बंधन में बंधने का दोनों ने फैसला लिया है। |