हार्ट सर्जरी के बाद Sunil Grover ने शेयर किया डांस वीडियो, बोले- Valentine’s Day से पहले ठीक हो गया

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
हार्ट सर्जरी के बाद Sunil Grover ने शेयर किया डांस वीडियो, बोले- Valentine's Day से पहले ठीक हो गया
Feb 11th 2022, 08:54

कॉमेडियन और ऐक्टर (Sunil Grover) की हाल में ही हार्ट सर्जरी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक 8 जनवरी 2022 को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर अस्पताल में भर्ती हुए। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। खैर फैंस की दुआओं और सभी के आशीर्वाद के बाद अब सुनील ग्रोवर () स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं और सोशल मीडिया के जरिए खुद की हेल्थ अपडेट दी है। अभिनेता ने डॉक्टरों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद दिया और प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर लिखा, डॉक्टर रामाकंता और डॉक्टर सिल्वा का आभार व्यक्त करता हूं। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के सभी डॉक्टरों की टीम का तहे दिल से शुक्रिया। जिन्होंने इस वेलेंनटाइन्स डे से पहले मेरा दिल ठीक कर दिया है। थैंक्यू। सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, गौहर खान और वर्धा खान वाडिया से लेकर तमाम स्टार्स ने भी रिएक्ट किया। सभी ने सुनील ग्रोवर के जल्द ठीक होने की कामना की। इसी के साथ सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें वह छत पर नाचते झूमते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर अभिनेता ने लिखा, आपके आशीर्वाद, प्यार और दुआओं की वजह से मैं ठीक हो रहा हूं। बहुत बहुत शुक्रिया। सुनील ग्रोवर ने एक अन्य पोस्ट में बताया था कि मेरा ट्रेटीमेंट ठीक हो गया है मेरी हीलिंग चल रही है। सुनील ग्रोवर की सर्जरी की खबर सुनकर हर कोई चिंतित हो गया था। सभी उनके हेल्थ अपडेट को जानने के लिए आतुर था। सीने में दर्द के बाद 8 जनवरी 2022 को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। यहां उन्हें पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। साथ ही कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form