अपनी फेवरेट फिल्म को अगर दिलाना चाहते हैं Oscars, तो जल्दी करिए वोट और पाइए लॉस एंजेलिस जाने का मौका

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
अपनी फेवरेट फिल्म को अगर दिलाना चाहते हैं Oscars, तो जल्दी करिए वोट और पाइए लॉस एंजेलिस जाने का मौका
Feb 15th 2022, 06:47

आपकी कई फेवरेट फिल्में ऑस्कर नॉमिनेशन (Oscars Award) में नहीं आ पाईं। जिसका दुख आपको आज भी हो रहा होगा। लेकिन हम आज आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनते ही आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। खुशखबरी ये है कि अब आप खुद अपनी पसंदीदा फिल्म को ऑस्कर दिलवा सकते हैं। साथ ही अगले साल लॉस एंजेलिस (Los Angeles) भी जाने का मौका कमा सकते हैं। इतना ही नहीं, वहां जाने के लिए आपको कुछ खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। सारा अकैडमी की तरफ से हो जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब होगा कैसे? तो इसी की जानकारी हम आपको यहां देने वाले हैं। दरसअल, ट्विटर यूजर को 2021 की फेवरेट फिल्म का नाम वोट कर सकते हैं। बस उन्हें फिल्म के टाइटल के साथ #OscarsFanFavorite and #Sweepstakes लिखना होगा। फिर इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। भले ही उसे एक भी ऑस्कर नॉमिनेशन न मिला हो। यूजर एक दिन में 20 बार वोट कर सकते हैं। और विजेता फिल्म का नाम 27 मार्च को होने वाले अकैडमी अवॉर्ड्स के ब्रॉडकास्ट के दौरान बताया जाएगा। और हां अगर आप ट्विटर पर नहीं हैं, तो उसका भी इंतजाम है। आप अकैडमी की पर जाकर भी वोट कर सकते हैं। ये प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जो कि 3 मार्च 2022 तक चलेगी। आपको बता दें कि तीन ट्विटर यूजर, जो फिल्मों के लिए वोट करेंगे, उनको अगले साल होने वाले अवॉर्ड शो में ऑस्कर देने के लिए लॉस एंजसिल बुलाया जाएगा। और उनका सारा खर्चा भी उठाया जाएगा। अकैडमी के डिजिटिल मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट मेरिल जॉनसन ने कहा कि वह ट्विटर के जरिए डिजिटिल ऑडियंस से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ऑस्कर एक ऐसा मौका है, जब वह दुनियाभर के लोगों को फिल्मों से लगाव की वजह से साथ में ला सकते हैं। अब इस खबर से तो साफ है कि फैन्स के पास 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' और 'नो टाइम टू डाई' को नॉमिनेट करने में जरा भी पीछे नहीं रहेंगे। दर्शकों से वोट कराने के पीछे की वजह ये है कि पिछले कुछ सालों से ऑस्कर की रेटिंग्स गिरती जा रही है। पिछले साल 2021 में 'नोमालैंड' जैसी फिल्म को ऑस्कर दिया गया था। और शो को देखने वाली ऑडियन्स भी कुछ खास नहीं थी। इसीलिए इस तरह के बदलाव किए गए हैं।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form