शाहरुख खान के बच्चों ने संभाली पिता की जिम्मेदारी, IPL 2022 की नीलामी में दिखे आर्यन और सुहाना खान

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
शाहरुख खान के बच्चों ने संभाली पिता की जिम्मेदारी, IPL 2022 की नीलामी में दिखे आर्यन और सुहाना खान
Feb 12th 2022, 08:08

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के दोनों बच्चों () और () को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में देखा गया, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि, वो खुद इस इवेंट से नदारद रहे, लेकिन उनके दोनों बच्चों ने अपने पिता की जिम्मेदारी संभाली। SRK के फैंस आर्यन की इस पब्लिस अपीयरेंस को देख खुश हैं। शाहरुख और आर्यन दोनों के लिए ही पिछला साल मुश्किलों से भरा रहा। आर्यन ड्रग्स केस में फंसे। उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी, लेकिन 'किंग खान' ने भी हार नहीं मानी और अपने बेटे को जमानत पर रिहा करवा लिया। अब सभी धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में वापस लौट आए हैं। एक तरफ शाहरुख अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने दोनों बच्चों को आईपीएल के ऑक्शन में भेजा है। आर्यन खान और सुहाना खान को 'कोलकाता नाइट राइडर्स' की टीम के साथ टेबल पर डिस्कशन करते देखा गया। दोनों काम में पूरी तरह से तल्लीन नजर आए। आर्यन खुद टीम को कुछ समझाते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान काम के चलते ऑक्शन में मौजूद नहीं रह पाए, इसलिए उन्होंने इस काम की जिम्मेदारी आर्यन और सुहाना सौंपी। दोनों को ऑक्शन ब्रीफिंग में स्पॉट किया गया। शाहरुख खान लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में थे। ऐसे में फैंस बेसब्र होकर उनकी अपकमिंग मूवी की रिलीज का वेट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दिखाई देंगे। इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म में भी कैमियो में नजर आएंगे। आर्यन खान की बात करें तो साल 2021 में एनसीबी ने उन्हें मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। वो करीब 1 महीने तक जेल में थे। शाहरुख अपने सारे काम छोड़कर बेटे को रिहा कराने में जुट गए थे। इस केस के बाद आर्यन एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगाने तो कई बार गए, लेकिन इस तरह से ये उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form