IPL 2022 मेगा ऑक्शन LIVE:40 सेकंड में 4 करोड़ पहुंची देवदत्त

Gold tr news
Rajasthan Barmer Samdari news 2021 Live latest news from India and World on breaking news, today news headlines, politics, business, technology, bollywood, entertainment cricket club IPL T20 match score live 
thumbnail IPL 2022 मेगा ऑक्शन LIVE:40 सेकंड में 4 करोड़ पहुंची देवदत्त
Feb 12th 2022, 08:47, by noreply@blogger.com (Samdari24news)

 

IPL 2022 मेगा ऑक्शन LIVE:40 सेकंड में 4 करोड़ पहुंची देवदत्त पडिक्कल की बोली, 7.75 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा, सुरेश रैना नहीं बिके


IPL मेगा ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं श्रेयस अय्यर। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। श्रेयस इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बन गए हैं। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।

युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल पर चेन्नई और बेंगलुरु ने बोली लगानी शुरू की। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 2 सेकेंड में ही 4 करोड़ के ऊपर चली गई। पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन LIVE:40 सेकंड में 4 करोड़ पहुंची देवदत्त पडिक्कल की बोली, 7.75 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा, सुरेश रैना नहीं बिके


मनीष पांडे की वैल्यू 58% कम हुई
1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। अंत में लखनऊ ने 4.60 करोड़ में मनीष को खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। कई बार इन पर सेल्फिश खेलने के आरोप लगते रहे हैं, लिहाजा बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं कर सके। इनकी वैल्यू 58% कम हुई।


ऑक्शन की चौंकाने वाली बातें


मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।


IPL में Rajasthan royals की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। पिछले साल स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।


रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल भी वह इसी टीम का हिस्सा थे और उनको 3 करोड़ मिलते थे।


2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद से भी उनको 2 करोड़ रुपए ही मिलते थे।

IPL मेगा AUCTION में अब तक बिके अहम खिलाड़ी...

घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बारिश करने वाले नीतीश राणा को KKR ने 8 करोड़ में खरीदा। राणा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और पिछले साल तक उनकी IPL सैलरी 3.40 करोड़ थी।

पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। CSK और RCB के बाद मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। आईपीएल 2021 में इनको दिल्ली से 7.75 करोड़ मिलते थे। वैल्यू में 1 करोड़ इजाफा हुआ।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को लखनऊ ने 4.40 करोड़ में खरीदा। इनकी वैल्यू वैल्यू 58% कम हुई।

श्रेयस अय्यर इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर पर दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगानी शुरू की और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में वार्नर को 12.50 करोड़ में रुपए मिलते थे। उनकी वैल्यू 50% कम हो गई है।

विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को 6.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। लखनऊ, चेन्नई, मुंबई ने बोली लगाई। बाजी नई टीम लखनऊ के हाथों ही लगी। मुंबई इंडियंस में डिकॉक की सैलरी 2.80 करोड़ रुपए थी। डिकॉक की वैल्यू में 141% का इजाफा हुआ है।

अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा। फाफ को टीम कैप्टन भी बना सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स में फाफ की सैलरी 1.60 करोड़ थी। फाफ के ऊपर RCB के अलावा दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। उनकी वैल्यू 337% बढ़ गई है।

2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स में शमी की सैलरी 4.80 करोड़ रुपए थी। शमी पर RCB ने शुरू की थी, इसके बाद गुजरात, लखनऊ, कोलकाता भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने बाजी मारी।

कगिसो रबाडा की बोली सबसे ऊंची लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 4.20 करोड़ में मिलते थे। उनकी वैल्यू 120% बढ़ गई है।

IPL 2021 में अश्विन की सैलरी 7 करोड़ 60 लाख थी। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।


पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ में खरीदा। कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ में खरीदा था, इस बार उनकी 50% सैलरी कम हो गई है।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले साल मुंबई इंडियंस में बोल्ट को 2.20 करोड़ रुपए मिलते थे। ट्रेंट बोल्ट की वैल्यू 150% बढ़ गई है।


पंजाब और दिल्ली में क्यों लगी होड़ दिल्ली
धवन घरेलू क्रिकेट दिल्ली से खेले हैं और IPL के पिछले सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे। पंजाब को मयंक अग्रवाल का जोड़ीदार चाहिए था। पंजाब किंग्सः धवन के पंजाबी होने से पंजाब किंग्स को लोकल फैन बेस से कनेक्ट करने वाला खिलाड़ी मिला।


You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form