फरहान अख्तर की मां Honey Irani का खुलासा, डिनर टेबल पर शिबानी दांडेकर ने कहा- हमें शादी करनी है Feb 11th 2022, 06:57  बॉलिवुड ऐक्टर (Farhan Akhtar) और (Shibani Dandekar) इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 21 फरवरी (Farhan Akhtar Wedding ) को सात फेरे लेंगे। दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फरहान के पिता जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने उनकी शादी को लेकर बात की थी। अब फरहान की मां () ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हनी ईरानी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने बेटे फरहान की शादी को लेकर भी काफी कुछ कहा। वो इस शादी से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'ये एक खुशी का मौका है और मैं इसका इंतजार कर रही हूं। वास्तव में, फैमिली में हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। हम बहुत ऐक्साइडेट हैं।' कब-कैसे पता चला? फरहान की मां से जब पूछा गया कि उन्हें फरहान के शिबानी के साथ रिश्ते के बारे में कब और कैसे पता चला, तो उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें इसके बारे में बताया।" जहां तक पति और पत्नी बनने के अपने फैसले का सवाल है, हनी ईरानी ने खुलासा किया कि इस जोड़े ने उन्हें डिनर के लिए इनवाइट किया था और वहीं पर इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ समय पहले हुआ।' हनी ईरानी ने शादी को लेकर कही ये बात उन्होंने आगे कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वे दोनों बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके पास एक शानदार लाइफ है। ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि वे अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे एक-दूसरे के बारे में बहुत सीरियस थे। लेकिन सच कहूं तो आज, कपल शादी के बारे में निर्णय लेने से पहले कुछ समय लेते हैं। हम इसका सम्मान करते हैं। हम दखल देने वाले लोगों में से नहीं हैं। शिबानी और फरहान दोनों मैच्योर हैं। जो कुछ भी वे चाहते थे, हम उसे मंजूर कर लेते।' 'शिबानी दांडेकर बहुत प्यारी है'हनी ईरानी से उनकी होने बहू के बारे में कुछ शब्द बोलने को कहा तो वो बोलीं, 'शिबानी, प्यारी, प्लीजेंट और गॉर्जियस हैं। वो फरहान से बहुत प्यार करती हैं। फरहान भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। मुझे उम्मीद है कि वो एक-दूसरे को खुश रखेंगे।' हनी ईरानी पॉप्युलर राइटर हैं। उन्होंने 'लम्हे', 'क्या कहना' और 'कहो ना... प्यार है' जैसी फिल्मों को लिखा है। |