| Farhan Akhtar और Shibani Dandekar की शादी में रिया चक्रवर्ती समेत पहुंचे ये सेलेब्स, देखिए शानदार तस्वीरें Feb 19th 2022, 07:32  बॉलिवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar ) 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शिबानी-फरहान (Farhan Akhtar) की शादी मुंबई के खंडाला फार्महाउस में है। सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी से तस्वीरें भी सामने आने लग गई हैं। दोनों के परिवार के अलावा दोस्तों ने इस शादी में शिरकत की है। रिया चक्रवर्ती, फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, शौविक चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर, प्रड्यूसर रितेश सिधवानी (Ritesh sidhwani), फिल्ममेकर राकेश ओम प्रकाश मेहरा और एहसान नूरानी समेत कई स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिली है। 48 साल के फरहान और 41 साल की शिबानी (Shibani Dandekar Wedding) एक दूसरे के जीवन साथी बनने वाले हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में एक शो में हुई थी। पिछले लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया की तस्वीरों में भी दोनों अक्सर इश्क फरमाते नजर आते हैं। बता दें फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। साल 2000 में उन्होंने ब्रिटिश इंग्लिश हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। 17 साल बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। फरहान के दो बच्चे हैं। शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की दोस्त रिया चक्रवर्ती () भी नजर आईं। खूबसूरत लंहगे में रिया चक्रवर्ती मीडिया को पोज देती नजर आईं। शिबानी और रिया दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। रिया जब सुशांत सिंह राजपूत और ड्रग्स केस में विवादों में थी, उस दौरान लगातार शिबानी दांडेकर लगातार उनका सपोर्ट करती नजर आई थीं। फिल्ममेकर आशुतोष गवारिकर भी नजर आए फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) न केवल अच्छे दोस्त हैं बल्कि दोनों साथ में प्रॉडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेमेंट चलाते हैं। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक भी इस शादी में शामिल हुए। बता दें अभी तक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीर सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। |