करीना ने जेह के पहले बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीर, सोहा का वीडियो देख मन हो जाएगा खुश Feb 21st 2022, 07:19  बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Kareena Kapoor Khan) का छोटा बेटा () यानी एक साल का हो गया है। जेह के पहले बर्थडे पर करीना ने सोशल मीडिया पर अपने बेटों की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में के साथ जेह नजर आ रहा है। जेह और तैमूर की इस तस्वीर को करीना कपूर के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर के पीछे जेह फर्श पर घुटनों के बल चलता नजर आ रहा है। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'भाई, मेरे लिए रुकों मैं आज एक साल का हो गया। आओ साथ में दुनिया देखते हैं...जाहिर है अम्मा हर जगह हमारे पीछे रहेंगी। हैपी बर्थडे मेरा जेह बाबा...मेरी जिंदगी।' इसके बाद करीना ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें जेह अपने पिता सैफ अली खान के साथ पेड़-पौधा देखता नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'ओके अब्बा भी फॉलो करेंगे। आई लव यू।' सैफ अली खान की बहन ने भी जेह के पहले बर्थडे पर उसका एक बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में जेह खेलता हुआ नजर आ रहा है। देखें, सोहा का वीडियो: इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में मोना सिंह और नागा चैतन्य भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म हॉलिवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। इशके अलावा करीना कपूर ने हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली एक फिल्म भी साइन की है। |