कभी प्‍यार में एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे ये कपल्‍स, रिश्‍ता टूटा तो शक्ल देखना तक नहीं करते हैं...

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
कभी प्‍यार में एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे ये कपल्‍स, रिश्‍ता टूटा तो शक्ल देखना तक नहीं करते हैं पसंद!
Feb 14th 2022, 09:27

() पर बॉलिवुड में ज्यादातर ऐसे कपल्स की चर्चा हो रही है जिनका प्यार परवान चढ़ा और वे फैन्स के लिए एक मिसाल बन गए हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जिनकी जोड़ी को पसंद तो बहुत किया गया लेकिन इनका प्यार कभी परवान नहीं चढ़ सका। वैलंटाइंस डे के मौके पर देखते हैं बॉलिवुड की कुछ ऐसी ही प्रेम कहानियां जिनका दुखद अंत हुआ। करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय पर करीना कपूर और शाहिद कपूर का अफेयर हर तरफ चर्चा का विषय था। दोनों की कथित तौर पर किस करते हुए एक वीडियो क्लिप भी वायरल हुई थी। इसके बाद इस कपल ने 'जब वी मेट' जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी थी। हालांकि इस फिल्म के बीच ही दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। इसके बाद फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान करीना सैफ अली खान के करीब आईं और दोनों ने शादी कर ली। शाहिद और करीना ने इसके बाद 'उड़ता पंजाब' में काम जरूर किया लेकिन न तो फिल्म में उनके साथ में कोई सीन था और न ही अभी तक उनके संबंध सामान्य हो सके। रवीना टंडन और अक्षय कुमार अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी ने 'मोहरा' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। साथ में फिल्म करते हुए रवीना और अक्षय काफी नजदीक आ गए थे। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन रवीना को शायद अक्षय का दिलफेंक अंदाज पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए और यह जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। और एक समय पर ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी को बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक गिना जाता था। दोनों साथ में 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्म भी की थी। हालांकि बाद में इस जोड़ी के बीच ऐसी लड़ाइयों की खबरें सामने आईं जिन्हें सुनकर फैन्स शॉक्ड रह गए। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि सलमान ने नशे की हालत में ऐश्वर्या से मारपीट भी की थी। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम दोनों ने ही मॉडलिंग से फिल्मों में एंट्री की थी। जॉन से पहले बिपाशा डीनो मोरिया को डेट कर रही थीं। बिपाशा और डीनो का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद फिल्म 'जिस्म' के दौरान बिपाशा और जॉन अब्राहम एक-दूसरे के नजदीक आ गए। हालांकि इनका रिलेशन भी बहुत लंबा नहीं चला और इनका बुरी तरह ब्रेकअप हुआ। अब जॉन और बिपाशा एक-दूसरे से मिलना तो दूर एक-दूसरे का नाम सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन और पूजा बत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी के साथ भी जुड़ा था। 90 के दशक में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने आरोप लगाया अक्षय उन्हें चीट कर रहे थे। इसके साथ ही अक्षय ने कहा कि आगे वह कभी भी अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करेंगी। हालांकि दूसरी तरफ अक्षय ने शिल्पा के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताकर सिरे से खारिज कर दिया था। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक समय पर करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का अफेयर एकदम से सामने आया था। इन दोनों की सगाई की खबर ने फैन्स को चौंका भी दिया था। हालांकि कुछ ही दिनों में इनकी सगाई टूट गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर इनका रिश्ता क्यों टूटा। बाद में करिश्मा ने संजय कपूर और अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। इस रिश्ते के टूटने के बाद दोनों के संबंध सामान्य नहीं रह सके। नरगिस और राज कपूर बॉलिवुड में एक समय पर नरगिस और राज कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था। कहते हैं कि फिल्म 'अंदाज' के सेट पर नरगिस और राज कपूर एक-दूसरे के नजदीक आए थे। धीरे-धीरे इस जोड़ी ने बॉलिवुड को एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दीं जिसमें 'आवारा', 'श्री 420', 'चोरी चोरी', 'जागते रहो', 'जिस देश में गंगा बहती है' शामिल थीं। हालांकि जब इनके प्यार के चर्चे सामने आने लगे तो राज कपूर का परिवार बेहद नाराज हो गया। ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी में इस बारे में खुलकर बताया है। राज कपूर के परिवार की नाराजगी को देखते हुए उन्होंने और नरगिस ने आपस में दूरियां बना लीं। बाद में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा नरगिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलिवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। बाद में वह कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन वह सुर्खियों में रहीं उदय चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर। दोनों का रिलेशन काफी समय चला लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद नरगिस ने बॉलिवुड छोड़ दिया और विदेश में जा बसीं। और अध्ययन सुमन अपनी बेबाकी के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस कंगना रनौत एक समय पर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ रिलेशनशिप में थीं। कंगना और अध्ययन दोनों लिव-इन में रहते थे। हालांकि इनका ब्रेकअप बहुत बुरी तरह हुआ था और सुर्खियों में आ गया था। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना रनौत के व्यवहार को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे भी किए थे। कंगना ने इसके बाद रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में होने का दावा भी किया था हालांकि रितिक ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form