कभी शाहरुख खान ने मुंबई के थिएटर में बेची थीं अपनी ही फिल्म की टिकटें!

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
कभी शाहरुख खान ने मुंबई के थिएटर में बेची थीं अपनी ही फिल्म की टिकटें!
Feb 15th 2022, 08:09

() इस समय के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। शाहरुख के केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत सारे फैन्स हैं। भले ही शाहरुख इस समय बहुत बड़े स्टार हैं लेकिन कम ही लोगों को पता है कि एक समय ऐसा भी था जब शाहरुख ने मुंबई में अपनी खुद की फिल्म की टिकटें बेची थीं। जी हां, आपने सही पढ़ा है। यह बात साल 1994 की है। तब शाहरुख की फिल्म '' () रिलीज हुई थी। तब शाहरुख खान खुद ओपनिंग डे के दिन अडवांस टिकट बुकिंग की खिड़की पर टिकट बेचने बैठ गए थे। शाहरुख ने ऑडियंस को टिकट बेचते हुए हर टिकट पर अपना ऑटोग्राफ किया था। यह फिल्म शाहरुख की शुरूआती पॉप्युलर फिल्मों में से एक थी। इसमें शाहरुख के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी मुख्य भूमिकाओं में थे। भले ही फिल्म में शाहरुख के किरदार को काफी पसंद किया गया हो लेकिन यह भी कम ही लोगों को पता है कि 'कभी हां कभी ना' के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद आमिर खान और जूही चावला थे। कहा जाता है कि फिल्म में शाहरुख को दीपक तिजोरी वाला रोल मिलने वाला था। हालांकि आमिर ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। जूही ने भी डेट्स की कमी के चलते फिल्म छोड़ दी। हालांकि उन्होंने फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस जरूर दी थी। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान साउथ के डायरेक्टर एटली की एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। खबर है कि शाहरुख जल्द ही डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की एक फिल्म में भी काम करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form