माधुरी के पति श्रीराम ने जमकर लगाए ठुमके, फराह खान बोलीं- सीरियस कॉम्पिटीशन मिल रहा है

Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times
Hindi Movies & Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़: हिंदी फिल्म जगत की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से जुड़ीं न्यूज़ सबसे पहले और सटीक नवभारत टाइम्स पर। 
माधुरी के पति श्रीराम ने जमकर लगाए ठुमके, फराह खान बोलीं- सीरियस कॉम्पिटीशन मिल रहा है
Feb 13th 2022, 09:29

बॉलिवुड की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस में से एक रहीं () भले ही अब फिल्मों में ज्यादा ऐक्टिव नहीं हैं लेकिन हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। माधुरी दीक्षित अक्सर टीवी पर दिखाई देती हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर माधुरी और उनके पति () का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रीराम नेने और माधुरी 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' के गाने 'तम्मा तम्मा अगेन' पर झूमकर नाचते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो () को माधुरी के फैन्स खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो श्रीराम नेने की शनिवार को हुई बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। डायरेक्टर और कोरियॉग्रफर ने इस वीडियो को पसंद करते हुए कॉमेंट किया, 'हैपी बर्थडे राम। आप माधुरी दीक्षित को सीरियस कॉम्पिटीशन दे रहे हैं।' देखें, माधुरी और श्रीराम का यह वीडियो: बता दें कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने 1999 में शादी की थी। श्रीराम पेशे से डॉक्टर हैं और यूएस में रहते थे। शादी के बाद माधुरी भी ऐक्टिंग छोड़ यूएस में रहने लगी थीं। हालांकि अब माधुरी और श्रीराम अपने बच्चों के साथ भारत में सैटल हो गए हैं। माधुरी ने साल 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से बॉलिवुड में वापसी की थी। इसके बाद वह 'गुलाब गैंग', 'ये जवानी है दीवानी', 'कलंक' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.
Previous Post Next Post

Contact Form