| Anushka Sharma ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, बोलीं- पागल हैं वे लोग जिन्हें इंसानियत नहीं दिखती Feb 19th 2022, 08:10  ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) कई साल बाद 'चकदा एक्स्प्रेस' से कमबैक करने जा रही हैं। इन दिनों वह फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी की बायोपिक की तैयारी कर रही हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ( ) ने दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। दरअसल एक शख्स जो कुत्ते की जान बचाने के लिए मशक्कत कर रहा था, उसे कुछ लोग पागल कह रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि 'पागल तो वो लोग हैं जिन्हें इंसानियत नहीं दिख रही।' दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक शख्स घायल कुत्ते के प्रति प्यार दिख रहा है। वह डॉगी को गोद में लेकर चूमता है। इसे देख पास में खड़ा आदमी उन्हें पागल कहता है। जिसके बाद वह शख्स गोदी में लिए डॉगी को कहते हैं कि, क्या मैं पागल हूं, बताओ आप लोग मुझे पागल बता रहे हो? जो पशु बोल नहीं सकता, उसे दुत्कार रहे हो। पशुओं की सेवा करनी चाहिए। ये बेजान कुछ बोल नहीं सकता, लेकिन ये सभी से इतना प्यार करते हैं। इसी वीडियो को ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, पागल वो हैं जो इंसानियत नहीं समझते आप तो तालियों के काबिल हैं। साथ ही दिल का इमोजी भी शेयर किया। अनुष्का ने इस शख्स की सोशल मीडिया पर तारीफ की जो बेजान जानवरों के प्रति प्यार रखता है और समाज में ऐसी शिक्षा दे रहा है। बता दें अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार जानवरों के प्रति आवाज उठाती आई हैं। उनका प्यार किसी से छुपा नहीं है। कुछ समय पहले उन्होंने शाहपुर तालुका में जमीन ली थी जिसपर वह जानवरों के लिए अस्पताल और शेल्टर होम खोलना चाहती थीं। |